बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले जारी, सिलहट में हिंदू शिक्षक का घर जलाया गया

ढाका (राष्ट्र की परम्परा)। बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सिलहट जिले के गोवाइंगहाट उपजिला से सामने आया है, जहां एक हिंदू शिक्षक के घर को आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में रहने वाले हिंदू समुदाय के बीच भय और असुरक्षा का माहौल गहराता जा रहा है।

जिस घर को निशाना बनाया गया, वह बीरेंद्र कुमार डे का बताया जा रहा है, जो स्थानीय स्तर पर शिक्षक हैं और ‘झुनू सर’ के नाम से जाने जाते हैं। जानकारी के अनुसार, अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में उनके घर में आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के सदस्यों को जान बचाकर बाहर भागना पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जलता हुआ मकान और घर से निकलते परिवार के सदस्य दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने एक बार फिर बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें – पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह, किराए के कमरे में युवक ने लगाई फांसी

हिंदू परिवार लगातार बन रहे निशाना

पिछले कुछ हफ्तों में बांग्लादेश के कई इलाकों से हिंदू परिवारों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। दिसंबर के अंत में पिरोजपुर जिले में एक हिंदू परिवार का घर जलाया गया था, जबकि चटगांव के राउज़ान इलाके में भी प्रवासी हिंदू परिवारों के घरों को आग के हवाले किया गया था। इन घटनाओं से अल्पसंख्यक समुदाय में भय व्याप्त है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता

लगातार हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने भी चिंता जताई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। फिलहाल सभी की नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें –कोलकाता में BLO की रहस्यमयी मौत, SIR कार्य के दबाव का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Karan Pandey

Recent Posts

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

50 seconds ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

17 minutes ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

21 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

23 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

23 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

24 hours ago