आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में गैर इरादतन हत्या के मामले मे फरार चल रहे अभियुक्त के घर पर मेहनगर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा करके गाँव मे डुग डुगी बाजवाया जिससे क्षेत्र मे हड़कम्प मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीते 14 जून को विपक्षियों द्वारा किए गए जानलेवा हमले में घायल चंद्रशेखर सरोज की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पुत्र ओमकार की तहरीर पर मेहनगर पुलिस ने स्थानीय थाने में बाबूलाल सरोज पुत्र सुभाष,अभय पुत्र चंद्र भूषण सरोज,आकाश पुत्र रामअवतार सरोज, समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गैरईरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया इस मामले में आरोपितो मे से पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं लेकिन एक आरोपी बाबूलाल सरोज अभी भी फरार चल रहा है। न्यायालय ने इसे संज्ञान में लेते हुए बाबूलाल के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के तहत नोटिस जारी किया। पुलिस ने बुधवार को फरार आरोपी बाबूलाल के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करते हुए क्षेत्र में मुनादी कराई है।
भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…