बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का राज्यस्तरीय सम्मेलन विद्या संस्कार पब्लिक कॉलेज अदलहाट जनपद मिर्जापुर में दिनांक एक दिसंबर से 3 दिसंबर के बीच संपन्न हुआं ,राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 37 जिलों से जनपदों से चुने हुए 100 प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें से 21 प्रोजेक्ट का चयन राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता हेतु किया गया ।
जनपद बहराइच से तीन प्रोजेक्ट का चयन राज्य स्तर पर प्रस्तुतीकरण हेतु चुना गया था जिसमें से एम्स इंटरनेशनल कॉलेज बहराइच के छात्र अथर्व मिश्रा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता हेतु चुना गया है , जनपद के लिए यह अत्यन्त हर्ष व गौरव का विषय है, की कई वर्षों बाद जनपद बहराइच से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का मौका किसी बाल वैज्ञानिक को प्राप्त हुआ है ।
अथर्व मिश्रा को जनपद बहराइच के पानी में आर्सेनिक के शुद्धिकरण हेतु नवाचार पर प्रस्तुतीकरण का मौका दिया गया है राष्ट्रीय स्तर पर चयन की जानकारी देते हुए जिला समन्वयक डॉक्टर नंदकुमार शुक्ला ने बताया की जनवरी के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जाएगा जहां अथर्व मिश्रा जनपद बहराइच की तरफ से प्रतिभाग करेंगे,अथर्व मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर पर चयन हेतु अपने माता-पिता और गुरुओं के साथ गाइड टीचर हेमन्त कुमार यादव और सर्वेश वाजपेई को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…
विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…
दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…
छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…