संतकबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिले में अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। जिला मुख्यालय के हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खालीलाबाद को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
अपर जिला अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने परीक्षा के तैयारियों की समीक्षा कियाl इसके अलावा वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए मंडलायुक्त बस्ती ने भी सभी को आवश्यक निर्देश दिए। परीक्षा श्रम विभाग के द्वारा कराई जा रही है। इस विद्यालय में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों का ही नामांकन होगा।
एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय मंडल स्तर पर स्थापित किया गया है। कक्षा छठवीं में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्ष अगला आयोजित की गई है। टोटल 80 सीट के लिए परीक्षा हो रही है। इसके लिए वे बच्चे ही पात्र हैं जिनके पिता का रजिस्ट्रेशन श्रम विभाग में तीन वर्ष पुराना है और उम्र 10 वर्ष से अधिक है। जिले में कुल 124 ने आवेदन किया था। जांच में 80 पात्र पाए गए हैं 44 अपात्र थे। पात्र 80 बच्चे ही परीक्षा में शामिल होंगे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…
मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…