एडिप योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को वितरित होगा सहायक उपकरण

1,490 दिव्यांगजनों को मिलेंगे 2,492 सहवर्ती उपकरण एवं 489 मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल

22, 23 एवं 24 जुलाई को होगा वितरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने राजकीय आईटीआई देवरिया एवं बापू इंटर कॉलेज, सलेमपुर का निरीक्षण कर दिव्यांगजनों को दिए जाने वाले सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि उक्त उपकरण वितरण कार्यक्रम शासन की प्राथमिकता का विषय है। इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरती जाये।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल के साइट प्लान के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपकरण प्राप्त करने आने वाले दिव्यांगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। डीएम ने पेयजल, भोजन, मोबाइल टॉयलेट आदि के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी 22, 23 एवं 24 जुलाई को जनपद के कुल 1,490 दिव्यांगजनों को 2,492 सहवर्ती उपकरण एवं 489 मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल का वितरण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में अक्टूबर 2021 में एलिम्को के सहयोग से एडिप योजनांतर्गत व्यापक सर्वे किया गया था, जिसमें दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, सीपी कुर्सी, बैसाखी छड़ी, सेलेटर, लेप्रोसी मरीज के लिए एडीएल किट, एमएसआईडी किट, ब्रेल किट, स्मार्ट केन, कान की मशीन सहित विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया गया था। उस समय चिन्हित व्यक्तियों को एक पर्ची भी दी गई थी। यदि चिन्हित लाभार्थी के पास उक्त स्लिप उपलब्ध हो तो उसे उपकरण प्राप्त करने के दिन सत्यापन के लिए अनिवार्य रूप से लाये। किंतु, किसी शख्स को मिली स्लिप खो गई हो तो वो उपकरण प्राप्त करने के दिन अपना दिव्यांगता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड एवं यूडीआईडी कार्ड लेकर आये। डाक्यूमेंट्स से मिलान करने के उपरांत उपकरणों का वितरण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत मिलने वाले उपकरणों से दिव्यांगजनों को अत्यंत सहायता मिलेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि 22 जुलाई को राजकीय आईटीआई देवरिया, 23 जुलाई को बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर एवं 24 जुलाई को सतासी इंटर कॉलेज रुद्रपुर में वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय, बीडीओआनंद प्रकाश, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई शोभनाथ, एलिम्को के प्रतिनिधि पंकज द्विवेदी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

1 hour ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

2 hours ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

3 hours ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

3 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

3 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

4 hours ago