संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की बखिरा पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी राजाराम पर वादी की मामी का पर्स एवं चेन छीनने का आरोप लगाया गया है। जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय भेज दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी मेंहदावल अम्बरीष सिंह भदौरिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देश पर जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में बखिरा पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी राजाराम पुत्र शंकर ग्राम बभनी थाना बखिरा का रहने वाला है । प्रकरण में श्याम सिंह पुत्र भगवत सिंह निवासी बभनी ने अभियोग पंजीकृत कराया है।
वादी का आरोप है कि दिनांक एक मार्च 2023 को रास्ते में मोटर साइकिल रोक कर गाली देते हुए मारपीट करके जान से मारने की धमकी दिया । इतना ही नहीं वादी की मामी से पर्स में रखे रुपए एवं चेन छीन लिया। थानाध्यक्ष बखिरा श्याम मोहन ने बताया कि आरोपी को उप निरीक्षक संजय यादव ने गिरफ्तार किया।
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…
✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…
नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…
✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…