एएसपी की पत्नी ने ट्रांजिट हॉस्टल में की आत्महत्या, ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप

12 वर्षीय बेटी ने दरवाजा तोड़ देखी मां की लाश, मायके वालों ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी के पुलिस लाइन स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह (38) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में उनकी 12 वर्षीय बेटी अनन्या मौजूद थी। मां को फंदे पर लटका देख बेटी ने शोर मचाया और आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, लेकिन तब तक नितेश की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, नितेश के मायके पक्ष ने ससुरालियों, विशेषकर पति मुकेश प्रताप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आए दिन पति की तरफ से मिल रही मानसिक प्रताड़ना, ताने और उपेक्षा से तंग आकर नितेश ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

नितेश के भाई संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि उनकी बहन लंबे समय से तनाव में थी। “वह एक शिक्षित और आत्मनिर्भर महिला थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसे कभी भावनात्मक सहयोग नहीं मिला। पति के तानों और उपेक्षा से वह टूट चुकी थी। कई बार हमने समझाने की कोशिश की, लेकिन मुकेश का व्यवहार नहीं बदला,” उन्होंने कहा।

लखनऊ पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है। कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट अब तक नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है। बेटी अनन्या की काउंसलिंग कराई जा रही है ताकि मानसिक आघात से उबरने में मदद मिल सके।

घटना के बाद से एएसपी मुकेश प्रताप सिंह सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं और उनका कोई आधिकारिक बयान भी अब तक नहीं जारी किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कराई जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

Delhi LPG Crisis: 10-15 दिन बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलिंडर, राजधानी में ‘आश्वासन’ पर चल रही सप्लाई

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…

3 hours ago

UP Weather Alert: आंधी-बारिश से बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद समेत 39 जिलों में IMD का अलर्ट

UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…

3 hours ago

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने गृह विज्ञान विभाग का किया भ्रमण, स्वास्थ्य मुद्दों पर हुआ मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…

11 hours ago

अभय मिश्रा के आवास पर रोजा इफ्तार में उमड़ा जनसैलाब

भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…

12 hours ago

भारतीय ज्ञान परम्परा में आनंदमूर्ति के योगदान पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…

12 hours ago