आकांक्षात्मक विकास खण्डों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, विशुनपुरा ब्लॉक को मिल सकते हैं 1.50 करोड़ रुपये


जिलाधिकारी कुशीनगर ने दी जानकारी, संभावित कार्यों का ब्यौरा मांगा गया

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आकांक्षात्मक विकास खण्डों के सर्वांगीण विकास के लिए उत्तर प्रदेश आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम (UP ABP) संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकास खण्डों में मार्च 2024 से मार्च 2025 के दौरान प्रगति को 50 प्रमुख इंडीकेटर्स के आधार पर मापा जाएगा। इन मानकों के आधार पर वार्षिक ओवरऑल और विषयगत डेल्टा रैंकिंग के अनुसार चयनित ब्लॉकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश सरकार ने कुल 20 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन धनराशि का प्रावधान किया है। यह राशि राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले या अन्य अर्ह आकांक्षात्मक विकास खण्डों को उपलब्ध कराई जाएगी। कुशीनगर जनपद के सन्दर्भ में जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि कृषि एवं संबद्ध सेवाएं विषयगत क्षेत्र में विशुनपुरा विकास खण्ड की वार्षिक डेल्टा रैंकिंग के आधार पर उसे 1.50 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रस्तावित की गई है। यह प्रस्ताव इस समय शासन स्तर पर विचाराधीन है। उन्होंने यह भी बताया कि शासन द्वारा यह अपेक्षा की गई है कि संभावित अर्ह विकास खण्डों को मिलने वाली इस प्रोत्साहन राशि से किए जाने वाले संभावित कार्यों की सूचना निर्धारित प्रारूप पर नियोजन विभाग को एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराई जाए। यह योजना आकांक्षात्मक ब्लॉकों में समग्र विकास को गति देने की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

पीपीगंज में छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल: जबरन संबंध का दबाव, जांच के आदेश

गोरखपुर/पीपीगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में इंटर की एक छात्रा ने कारोबारी के…

3 hours ago

प्रयागराज कोर्ट का आदेश: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज होगी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। प्रयागराज की विशेष पॉक्सो अदालत ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ…

3 hours ago

Samajwadi Party का बागियों के लिए ‘वापसी फॉर्मूला’: राज्यसभा वोट से खुलेगा रास्ता

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Samajwadi Party (सपा) ने अपने बागी विधायकों की घर वापसी के…

3 hours ago

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

4 hours ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

5 hours ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

5 hours ago