आशीष मौर्य ने सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर चयनित होकर जिले का बढ़ाया गौरव

निरंतर सात नौकरियों के बाद पीसीएस में बनाया स्थान

गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा संचालित पीसीएस परीक्षा 2021 में तरबगंज क्षेत्र के सिंगहाचंदा निवासी रामकरन मौर्य के सुपुत्र आशीष कुमार मौर्य ने सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर चयनित होकर केवल तरबगंज ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम कर गौरव बढ़ाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुरू से ही मेघावी रहे आशीष मौर्य की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राइमरी विद्यालय में हुईl उन्होंने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा क्षेत्र के महाराजा देवी बख्श सिंह इण्टर कॉलेज से विज्ञान वर्ग में उत्तीर्ण किया। तत्पश्चात स्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के लिए आशीष ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय का रुख किया। इलाहाबाद विश्विद्यालय में भी आशीष ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्नातक की परीक्षा इन्होंने चित्रकला विषय के साथ टॉपटेन में स्थान बनाते हुए उत्तीर्ण किया। परास्नातक में इन्होंने चित्रकला विषय में विश्वविद्यालय स्तर पर स्वर्ण पदक अर्जित करते हुए परीक्षा पास की। उसके बाद इनकी नौकरियों का सिलसिला शुरू हुआ तो जीवन में नौकरियों की बाढ़ सी आ गई। शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी से शुरुआत के बाद लगातार 7 नौकरियां मिलीं। होनहार आशीष वर्तमान में डायट प्रवक्ता बलरामपुर के पद पर रहते हुए पीसीएस 2021 की परीक्षा में सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर चयनित हुए हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी तथा सरल व्यक्तित्व वाले आशीष मौर्य की चित्रकला के साथ ही साथ संगीत व लेखन के क्षेत्र में काफी रुचि है। उनकी कामयाबी पर क्षेत्र ही नहीं जनपद वासियों को नाज है और ऐसे होनहार से सबको उम्मीद है कि आशीष आने वाले वक्त में समाज को एक नया आयाम देते हुए इतिहास रचेंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

8 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago