Categories: Uncategorized

आशाओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जड़ा ताला

भागलपुर /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशाओं द्वारा विभिन्न मांगों सहित भुगतान न होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र के गेट में ब्लॉक अध्यक्ष व आशाओं ने जड़ा ताला।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशाओं द्वारा सोमवार के दिन धरना प्रदर्शन किया गया। आशाओं ने आरोप
लगाते हुए कहा कि, 2018 से लेकर अब तक हमारे द्वारा किए गए कार्य का समय से भुगतान नहीं हुआ। हम आशाएं घर घर जाकर मरीजों को लाते हैं, दवा पहुंचाते हैं। आशाएं नसबंदी से लेकर बच्चा पैदा होने तक दौड़ भाग करतीं हैं। उनका कहना है कि कोरोना काल में किए गए कार्य का भुगतान प्रति आशा 11000के हिसाब से किया जाए।सीएचओ के मद से मिलने वाला बकाया धनराशि का भुगतान किया जाए। जिस क्षेत्र में सीएचओ की नियुक्ति नहीं हुई है, उनका काम आशा करती हैं उनके पारिश्रिक का भुगतान किया जाए। आशाओं पर ज्याद दबाव न डाला जाए। आशाएं अपना काम स्वयं करती हैं। इस दौरान नम्रता मालवीय, विमला सिंह, रामावती देवी, विंध्यवासिनी देवी, यशोदा देवी, शकुन्तला, पुष्पा,लालमती, चिन्ता देवी, समन, शिवकुमारी, सुभद्रा, विंदा, रीता, रानी, इसरावती, लक्ष्मी, रामावती सुनीता, पूनम, पिंकी, सुधा, शोभा,इंदु, निर्मला, शकीला, कुसुम, सविता, नंदकुमारी, संगीता, पवन, रिंकी, मंजू, कमला, कैलाशी इत्यादीआशाओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि प्रभारी डॉक्टर हम लोगों से मिले नहीं लगभग दो साल से और किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
बाद में प्रभारी डॉक्टर भागलपुर पहुंचे और आशाओं को समझाया और उनके द्वारा दिया गये पत्रक को लिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आप सभी की मांगों को गम्भीरता से लेकर कार्य किया जाएगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मऊ के बचौना गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की अलख

मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से…

2 hours ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 116 वाहनों का ई-चालान

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…

2 hours ago

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: 33वीं बिहार सिविल जज भर्ती में 173 पद, 18 मार्च तक करें आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…

3 hours ago

होली और ईद से पहले कुशीनगर में प्रशासन सख्त, बॉर्डर एरिया में बढ़ाई गई सुरक्षा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होलिका दहन, होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में…

3 hours ago

पत्नी की हत्या के प्रयास का सनसनीखेज खुलासा, फरार पति गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस ने पत्नी की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में…

4 hours ago

बलिया में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दूध और खोया के नमूने जांच को भेजे

त्योहार पर मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान, व्यापारियों को सख्त निर्देश बलिया (राष्ट्र कि…

4 hours ago