शिक्षा ही समाज का आईना डॉ आदित्य नारायण गुप्ता
शिक्षा के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए निकाली गई रैली
(पवन पाण्डेय कलम से)
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) कंपोजिट विद्यालय देईडीहा बरहज में मंगलवार एक जुलाई को शैक्षिक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य गांव के नागरिकों को जागरूक करना और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताना था। विद्यालय के समस्त गुरुजन और बच्चे इस रैली में शामिल हुए और गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को जागरूक किया गया।
रैली के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए परिषदीय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया।रैली के दौरान लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के एसआरजी देवरिया, डॉ आदित्य नारायण गुप्त प्रधानाध्यापक, विजयलक्ष्मी शुक्ला, तसनीम बानो, ममता यादव, प्रभाकर सिंह, सुधीर कुमार, साजिद अली, जीवन प्रकाश पांडेय, मंजू देवी, बबिता देवी और प्रतिभा उपाध्याय मौजूद रहे। रैली को सफल बनाने में सभी ने योगदान दिया।
कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…
अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…
फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…
पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…