Categories: Uncategorized

नगर पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही रुपईडीहा में भी हलचल बढ़ी

सत्ता पक्ष व निर्दलीय उम्मीदवारों में घमासान होने की उम्मीदें

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)रुपईडीहा उत्तर प्रदेश  सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी करते ही सीमावर्ती क्षेत्र रुपईडीहा में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।इस समय जहाँ मौषम का पारा भी चढ़ने लगा है वही चुनावी पारा भी धीरे धीरे अपने चरम पर होता जा रहा है।शाम होते ही गली नुक्कड़ और चैराहो व चाय की दुकानों पर राजनीतिक चर्चा सुनने को मिलती हैं।रुपईडीहा नगर पंचायत के चुनावी समीकरण की बात अगर की जाए तो जहां सत्तापक्ष के खेमे में टिकट मांगने वालों की एक लंबी लाइन लगी हुई है। वही विपक्ष भी अपने दांव पेंच अपनाने में लगी हुई है। इसी क्रम में निर्दलीय भी पीछे नही है। वह भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए लगे हैं।जिले के बहुत से नगर पंचायत और नगरपालिका के साथ साथ नवसृजित नगर पंचायत रुपईडीहा में भी चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है यहां से जहां सत्ता पक्ष से दर्जनभर उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं वही समाजवादी और बसपा से भी एक-एक उम्मीदवारो ने अपनी दावेदारी पेश की है।15 वार्ड में 24 बूथ वाले इस नगर पंचायत में केवलपुर ग्राम सभा के साथ-साथ दो नए ग्राम पंचायत व एक ग्राम पंचायत का कुछ हिस्सा शामिल किया गया है।जिसमें पचपकरी ग्राम पंचायत वह गोकुलपुर ग्राम पंचायत को पूरी तरह से शामिल किया गया है तथा जैतापुर ग्राम पंचायत के 2 मजरे भी शामिल किए गए हैं।नगर पंचायत रुपईडीहा में कुल मतदाताओं की संख्या 21546 है। सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा से लगभग एक दर्जन उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जिसमें लगभग चार उम्मीदवार सबसे आगे टिकट पाने के दौड़ में दिखाई दे रहे हैं। जिसमें इंजीनियर आरके सिंह,डॉ0 हरिश्चंद्र उर्फ बंटू भैया, डॉ उमाशंकर वैश्य और भीमसेन मिश्रा अग्रणी पंक्ति में दिखाई दे रहे हैं।इसी तरह समाजवादी पार्टी से शब्बीर अहमद और बहुजन समाज पार्टी से मोनू कुरैशी ने अपनी दावेदारी पेश की है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी से भीष्म त्रिपाठी संभावित उम्मीदवार के रूप दिखाई दे रहे हैं।अगर हम निर्दलीय उम्मीदवार की बात करें तो दो सशक्त उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें निरवर्तमान ग्राम प्रधान कलीम अहमद और पूर्व में 15 वर्षों टास्क ग्राम प्रधान रह चुके जुबेर अहमद फारुकी मुख्य रूप से मजबूती से चुनाव मैदान में हैं जो सत्ता पक्ष को कड़ी टक्कर दे सकते है।इस चुनावी माहौल में जहां अध्यक्ष पद के लिए गहमागहमी है उसी तरह सभासद के पदों के लिए भी कम दिलचस्प लड़ाई नहीं दिख रही है। 15 वार्डों के इस नगर पंचायत में हर वार्ड से लगभग 5 से 7 उम्मीदवार अपनी ताल ठोक रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

9 hours ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

9 hours ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

10 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

10 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

12 hours ago

प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…

12 hours ago