खबर छपते ही मचा हड़कंप,ग्राम प्रधान ने टीनसेड का कराया मरम्मत

ग्राम पंचायत परासखाड़ में लाखों की लागत से बना आरआरसी भवन का मामला

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता को लेकर शहरी विकास के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहर जैसे साफ सफाई व स्वछता पर विशेष ध्यान देते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत मे एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र का निर्माण व गांवों में फैले जगह- जगह कूड़ा करकटों को इकठ्ठा करने के लिए साधन आदि का व्यवस्था मुहैया किया गया है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा चन्द रुपयों के लिए सही ढंग से निर्माण व व्यवस्था न कर पाना दुर्भाग्यपूर्ण है।ठीक ऐसा ही मामला सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत परासखाड़ स्थित पोखरहवां टोले पर बने आरआरसी केंद्र का हाल देखने को मिला था। निर्माण वर्ष के भीतर ही भवन में लगा टीनसेड का कुछ हिस्सा टूट कर बिखर गया था। जिसे लेकर ग्राम पंचायत में गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर राष्ट्र की परम्परा की टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया तो मामला सही पाया गया।इस खबर को दैनिक राष्ट्र की परम्परा में “संचालन से पूर्व ही टूट कर बिखर गया आरआरसी का टीनसेड, गुणवत्ता पर सवाल” नामक शीर्षक से 16 जून को प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया गया था।खबर प्रकाशित होते ही ग्राम प्रधान हरकत में आ गये।आनन – फानन में बिखरे हुए टीनसेट का मरम्मत कराया। लेकिन आज भी आरआरसी पर गुणवत्ता को लेकर लोगों के जेहन में सवालिया प्रश्न बना हुआ है।

rkpnews@desk

Recent Posts

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा: 231 शिक्षक तैनात, 15 केंद्र बने अभेद्य किले

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

4 minutes ago

श्री श्याम शक्ति धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

आठवें मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य निशान यात्रा, फूलों की वर्षा से गूंजा नौतनवां…

9 minutes ago

सुल्तानपुर में पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

सुल्तानपुर/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। लंभुआ कोतवाली थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में सोमवार…

1 hour ago

Social Democratic Party of Germany ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक की उठाई मांग

जर्मनी में बच्चों पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर बहस तेज हो गई है।…

2 hours ago

Supreme Court of India की सख्त टिप्पणी, नफरत भड़काने वाले बयानों पर याचिका संशोधित करने के निर्देश

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को Supreme Court ने उच्च संवैधानिक…

2 hours ago

कड़ी निगरानी में शुरू हुईं CBSE की बोर्ड परीक्षाएं

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। CBSE परीक्षा 2026 मंगलवार से जिले में शुरू हो…

2 hours ago