मोतीहारी (राष्ट्र की परम्परा)। ज़िले के पताही प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि को पूजा पंडाल का पट खुलते ही श्रद्धालु मां दुर्गे की पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़े। देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। नवरात्र को लेकर लोग मां दुर्गा की अराधना में लीन हैं। कोई घर में कलश रखकर तो कोई मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर रहा है। माता के जयघोष से पूरा इलाका गुंजायमान है। प्रखंड के पताही , बखरी जिहुली, नारायणपुर, मिर्ज़ापुर, बेला बैजू, बोकाने कला आदि मंदिरों में प्रखण्ड के सभी जगह भक्ति का वातावरण है। सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ लोग माता का ध्यान लगा रहे हैं। नारायणपुर दुर्गा पूजा पंडाल के आचार्य सुभाष पाठक ने बताया कि आज सप्तमी तिथि का योग है। सप्तमी के रात में ही श्रद्धालु कालरात्रि की निशा पूजन कर मां भगवती को प्रसन्न कर सकते हैं। अष्टमी तिथि में मां गौरी की पूजा की जाएगी। भक्तों के लिए सप्तमी व अष्टमी का विशेष महत्व है।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…