श्रीराम कथा में राम जन्म होते ही जयकार से गूंज उठा पांडाल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भागलपुर के बलिया गांव परमानन्द परमहंस हनुमान कुटी में श्रीराम कथा के तीसरे दिन गुरूवार को राम के जन्म होते ही पांडाल में प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक आचार्य पीयूष मिश्र ने कहाकि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। उन्होंने कहाकि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है। राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। जहां वशिष्ठ द्वारा श्रृंगी ऋषि से शुभ पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाते है। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता का प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं, जिसके बाद राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर देते है। उस खीर के खाने से तीनों रानियों को भगवान राम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है। इस अवसर पर पीठाधीश्वर महंत शत्रुघ्न दास,आचार्य धनंजय तिवारी,सूर्यकांत शुक्ल मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बुद्ध के शांति संदेश पर वैश्विक मंथन, अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में पैनल चर्चा आकर्षण का केंद्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)अंतरराष्ट्रीय बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव-2026 के तीसरे दिन महापरिनिर्वाण मुख्य मंदिर परिसर में “युद्ध…

2 minutes ago

ग्राम सभा हथौज में मकान गिराने की कार्रवाई के बाद युवक की मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)सिकन्दरपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा हथौज में राजस्व विभाग और पुलिस की…

6 minutes ago

गेहूं खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोर, 48 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी खरीद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीद को सुचारु और पारदर्शी…

14 minutes ago

महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) तहसील सिकन्दरपुर में प्रशासन द्वारा किसानों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन…

2 hours ago

रबी कटाई में आग से बचाव को लेकर प्रशासन सख्त, कंबाइन मालिकों को दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)रबी मौसम 2026 के दौरान फसल कटाई के समय आगजनी की घटनाओं…

2 hours ago

डायल 112 की चार नई गाड़ियों को एसपी ने दिखाई हरी झंडी, पत्रकारों संग की संवाद गोष्ठी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की…

2 hours ago