महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा नौतनवां द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत मानव तस्करी केस की पहचान के लिए एसएसबी 22 वीं बटालियन भगवानपुर में जवानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण बीओपी भगवानपुर के प्रभारी हंसराज के नेतृत्व में आयोजित हुई। जिसमे एसएसबी के एचटीयू इंस्पेक्टर एम सी सरकार द्वारा उदहारण एवं प्रेक्टिकल देते हुए मानव तस्करी केस में पीड़ितों के काउंसलिंग के बिषय में जानकारी दी गयी तथा मिशन वात्सल्य योजना के सन्दर्भ में दक्षता बढ़ायी गई। एसएसबी प्रभारी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सुरक्षा एजेंसियों का क्षमता वर्धन करना है। पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति के बाल संरक्षण अधिकारी श्रवण कुमार ने खेल,रोल प्ले एवं समूह चर्चा के माध्यम से बाल तस्करी, बाल श्रम,बाल विवाह, बाल यौन और शोषण, बाल शोषण पर फोकस करते हुए कानूनी प्रक्रिया, किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम 2015, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 पर संक्षिप्त में क्षमता वर्धन किया। हेल्पलाइन नंबर 1098, 112,181, 1903 के सन्दर्भ में जागरूक किया गया।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…