सरिता निषाद ने रजत पदक जीत बढ़ाया जनपद का मान

67वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत सरगटिया करन पट्टी निवासी व फतेह मेमोरियल इंटरमीडिएट कालेज तमकुहीराज की नौंवी कक्षा की छात्रा सरिता निषाद ने,
67वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु बालिका वर्ग के 3000 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीत कर नाम रोशन किया।
गत एक नवम्बर से चार नवंबर तक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान व माध्यमिक शिक्षा विभाग, लखनऊ मण्डल के संयोजन में गुरु गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम लखनऊ में आयोजित, प्रतियोगिता में सरिता ने गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए उक्त राज्यस्तरीय खेल में पहला पदक दिलाया। इसके पूर्व सरिता ने क्रमश: मण्डलीय प्रतियोगिता, जनपदीय प्रतियोगिता व तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में 800 मीटर, 1500 मीटर व 3000 मीटर दौड़ प्रतियोगिताओं मे तीन-तीन स्वर्ण पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। वर्ष 2022-23 में सरिता ने राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व भी किया था। शिक्षकों व सहपाठियों द्वारा उड़नपरी के नाम से संबोधित की जाने वाली सरिता की उपलब्धि पर, प्रधानाचार्य डा. रमेश कुमार सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, पीटीआई सत्य प्रकाश प्रधान, ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह,  धनन्जय मिश्र, ब्रजेश कुमार, रजनी भारती, रमाकान्त जायस्वाल, महेन्द्र यादव, प्रेम प्रकाश यति, गोविन्द श्रीवास्तव, नेहा, राहुल सिंह, पिता वीरेन्द्र निषाद माता हीरमती आदि ने हर्ष जताया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

17 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

20 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago