तत्कालीन रहे ग्राम प्रधान को श्रद्धांजलि स्वरूप: ग्राम वासियों द्वारा निर्विरोध प्रधान का चयन

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
शराब कारोबार को लेकर चर्चित रहे अजीत सिंह जो कि ग्राम पंचायत प्रताप छापर के ग्राम प्रधान भी रहे। अब उनके बड़े भाई कृष्णकांत को वर्तमान समय में ग्राम प्रधान के हो रहे हालिया उप चुनाव में निर्विरोध चयन का निर्णय ग्राम वासियों ने लिया है।
बताते चलें कि दीपाली के दौरान ही दीपावली की रात्रि में ग्राम पंचायत प्रताप छापर के तात्कालीन ग्राम प्रधान रहे अजीत सिंह उर्फ जड़ी की हमलावरों के द्वारा गोली मारकर कर हत्या कर दी गई थी। वहीं उनके दुखद निधन के बाद रिक्त हुए ग्राम प्रधान के पद पर उपचुनाव की अधिसूचना जैसे ही जारी हुई तो तत्कालीन ग्राम प्रधान के निधन होने से आहत ग्राम वासियों द्वारा उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि स्वरूप तत्कालीन ग्राम प्रधान रहे अजीत सिंह उर्फ जड़ी के बड़े भाई कृष्ण कांत सिंह को निर्विरोध अपना ग्राम प्रधान चुनने का निर्णय एकमत हो कर लिया जिसमें कोई पक्ष विपक्ष नहीं रहा और उनके बड़े भाई को निर्विरोध प्रधान चुनने का निर्णय ग्राम वासियों एवं गांव के संभ्रांत जनों द्वारा लिया गया। जिससे कि बनकटा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत प्रताप छापर में अब कृष्णकांत सिंह निर्विरोध ग्राम प्रधान बनेंगे।
ग्राम प्रधान के उपचुनाव हेतु दो सेट में उनके ही परिवार से नामांकन पत्र दाखिल किए थे। जिसमें कि एक खुद बड़े भाई कृष्णकांत एवं दूसरा पर्चा उनकी मां जोगिनी देवी ने दाखिल किए थे। जो कि मंगलवार को उनकी मां जोगिनी देवी द्वारा बेटे के पर्चे जांच अधिकारी द्वारा वैध पाए जाने खुद का नामांकन वापस कर लिया था। जिससे ग्राम वासियों के मंशा के अनुरूप ही कृष्णकांत के निर्विरोध रूप से ग्राम प्रधान चयन का रास्ता साफ हो गया। जो कि ग्राम वासियों द्वारा सर्वसम्मत निर्णय लिया गया था। वहीं अब प्रताप छापर में ग्राम प्रधान घोषित किए जाने की औपचारिकता ही शेष है।चुनाव अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा के अनुसार अब इस सीट पर केवल एक नामांकन पत्र मात्र कृष्णकांत का ही दाखिल है।अतः प्रताप छापर में मतदान की प्रक्रिया नहीं होना है। जहां अब कृष्णकांत का निर्विरोध ग्राम प्रधान बनना तय है। वहीं मंगलवार को कृष्णकांत की मां जोगिनी देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिए थे जो अब प्रधान की घोषणा की औपचारिकता मात्र शेष बची है। वहीं ब्लाक क्षेत्र सहित जिले पूरे जिले में प्रताप छापर के ग्राम पंचायत के तत्कालीन ग्राम प्रधान रहे अजीत सिंह उर्फ जड़ी के भाई को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुन कर ग्राम वासियों द्वारा दिए गए अपनी इस अनोखी श्रद्धांजलि पर लोगों में काफी चर्चा हो रही है।ग्राम वासियों द्वारा इस अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि को ले कर। क्षेत्र एवं जिले में समस्त ग्राम पंचायत के प्रति श्रद्धा के भाव हैं। लोगों के साथ प्रत्याशि की भी खूब सराहना हो रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

8 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago