बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में आयोजित पांच दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव के तीसरे दिन रविवार की रात जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बरेली से आए कलाकारों ने धार्मिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।जागरण कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। कान्हा की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा।झांकियों के दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य स्वागत किया। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चे श्रीकृष्ण और राधा रानी के स्वरूप में सजकर कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बने रहे। कलाकारों की धार्मिक प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में डूबे रहे।जागरण कार्यक्रम का संचालन सचिन कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव कमेटी के अध्यक्ष मस्तराम प्रजापति, पुनीत कुमार आर्य, कमलेश कुमार आर्य, कृष्णा यादव, कनिष्क आर्य, रामचंदर, लवकुश गौतम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…