मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु आलेख्य प्रकाशन अवधि 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर,

आगरा(राष्ट्र की परम्परा) अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि,1जनवरी 2023 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आलेख्य प्रकाशन 9 नवम्बर को सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में किया गया था। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे पात्र नागरिक, जो 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, अथवा कर चुके हैं ऐसे पात्र नागरिक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने हेतु आलेख्य प्रकाशन अवधि 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक मतदान केन्द्रों पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारी को कार्य अवधि में निर्धारित फार्म-6, 6-ए, 6-बी, 7, 8 भरकर प्राप्त करा सकते हैं। 26 नवम्बर, शनिवार को विशेष अभियान की तिथि नियत है, जिसमें नियुक्त बी०एल०ओ०/पदाभिहित अधिकारी पूर्वान्ह 10-00 बजे से शाम 4-00 बजे तक मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे।
ऐसे पात्र नागरिक जिनके नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वह अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु 26 नवम्बर, शनिवार को, तृतीय विशेष अभियान दिवस को अपने निकटतम मतदेय स्थल पर पहुंचकर फार्म-6, निःशुल्क प्राप्त कर रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नम्बर, आयु प्रमाण-पत्र, निवास का पता एवं परिवार के किसी सदस्य का फोटो पहचान-पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। साथ ही जो मतदाता स्थाई रूप से अन्यत्र चले गए हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है, का फार्म-7 भरा जाएगा एवं जो मतदाता किसी प्रकार का संशोधन कराना चाहते हैं वह फार्म-8 भरकर साक्ष्य सहित सम्बन्धित मतदेय स्थल अथवा तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर जमा कर सकते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

देश की एकता और अखंडता के लिए इंदिरा गांधी ने दे दी प्राणों की आहुति – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेसियों ने मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सलेमपुर,…

5 minutes ago

लौह इच्छाशक्ति से अखंड भारत गढ़ने वाले सरदार पटेल

भारत के इतिहास में कुछ ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिनकी दूरदृष्टि और दृढ़ निश्चय ने राष्ट्र…

2 hours ago

दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व की प्रतीक श्रीमती इंदिरा गांधी

भारत के राजनीतिक इतिहास में इंदिरा गांधी का नाम एक ऐसे व्यक्तित्व के रूप में…

2 hours ago

असमय बारिश से किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, सैकड़ों एकड़ धान की फसल चौपट

कटाई से पहले खेतों में जल-भराव, किसानों की बढ़ी चिंता महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले…

3 hours ago

शांति की बिसात पर महाशक्तियों की चाल: ट्रंप-ज़िनपिंग मुलाक़ात का सटीक विश्लेषण”

📌 क्या यह अमेरिका की जीत है या चीन की दूरदर्शी रणनीति?

4 hours ago