गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 1 से 9 नवंबर 2025 तक “राष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर चित्रकला, मूर्तिकला, पोस्टर मेकिंग/इलेस्ट्रेशन, फोटोग्राफी एवं रंगोली प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।
तरंग की निदेशक प्रोफेसर ऊषा सिंह बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में कनिष्ठ (12-17 वर्ष), युवा (18-30 वर्ष) एवं वरिष्ठ (30 वर्ष से ऊपर) वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। जबकि मूर्तिकला, पोस्टर मेकिंग, रंगोली एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में केवल कनिष्ठ एवं युवा वर्ग के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताएँ दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को पोस्टर, रंगोली और क्ले मॉडलिंग के लिए और 26 अक्टूबर 2025 को चित्रकला एवं फोटोग्राफी के लिए महायोगी गुरु गोरखनाथ शोधपीठ, हरिओम में आयोजित होंगी। प्रतिभागियों को रंग, पेपर, कैनवस और मिट्टी संस्था की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि अन्य सामग्री स्वयं लानी होगी। सभी प्रतिभागियों के लिए आई कार्ड और आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…
देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…
निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…
बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…