Categories: Uncategorized

प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत कला प्रतियोगिता आयोजित

बेहतर स्वादिष्ट भोजन बनाने वाले रसोइयों को किया गया सम्मानित

मैरवा(राष्ट्र की परम्परा)
प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत गुरुवार को पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन मैरवा धाम के मिडिल स्कूल में आयोजित किया गया,जहां प्रखंड से 30 रसोइया इस प्रतियोगिता में शामिल हुई थी। मुख्यातिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चितरंजन कुमार, जिला मध्यानभोजन कार्यक्रम प्रबंधक विपुल कुमार और जिला साधन सेवी रंजीत कुमार ठाकुर मौजूद थे। रसोइयो का तीन दल बनाकर खिचड़ी चोखा, जीरा राइस और आलू सोयाबीन की सब्जी, पुलाव और छोला बनाने का निर्देश दिया गया।वही 10 रसोइया को प्रथम स्थान और 10 रसोइयां को द्वितीय स्थान तथा 10 रसोइयां को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।प्रतियोगिता में बेहतर स्वादिष्ट भोजन बनाने वाले रसोइयां को प्रथम स्थान वाले ग्रुप को 2 हजार, दूसरे स्थान वाले ग्रुप को 1500 सौ तथा तीसरे ग्रुप के रसोइया को 1000 रुपये सहित शील्ड और पीएम पोषण योजना का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान बीइओ चितरंजन कुमार ने खाना बनाते समय साफ सफाई और स्वादिष्ट भोजन बनाने का निर्देश दिया।वही एमडीएम प्रभारी मणि कुमार ने मध्यान भोजन योजना के बारे विस्तृत जानकारी दिया।
मौके पर प्रधानाध्यापक फुलेना यादव, कन्हैया कुमार, अनुज कुमार उपाध्याय, अमितेश राय, पिंकी कुमारी सहित अन्य शिक्षक और शिक्षिकायें मौजूद थी।

rkpshomnath

Recent Posts

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

2 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

2 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

2 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

3 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

5 hours ago

पहले बेटे को मारी गोली, फिर पिता को बनाया निशाना! यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर डबल मर्डर से सनसनी

फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…

10 hours ago