किसान सम्मान योजना से उन्नत खेती को मिलेगा प्रोत्साहन

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में रबी फसल के उत्पादन और उत्पादकता को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए किसान सम्मान योजना रबी फसल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उप निदेशक कृषि सुभाष मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित कर उन्नत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना इस योजना का मुख्य लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले किसानों को खेती के दौरान प्रमाणित एवं गुणवत्ता युक्त बीजों का प्रयोग, जैविक खाद का उपयोग, समय से लाइन में बुवाई, बीज एवं भूमि शोधन तथा मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके साथ ही खरपतवार, कीट और रोग नियंत्रण समय से करना अनिवार्य होगा। फसल बीमा कराने वाले किसानों को प्रतियोगिता में प्राथमिकता दी जाएगी।

किसान सम्मान दिवस आयोजन के लिए कम से कम 25 प्रतिशत पंजीकरण अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों का होना अनिवार्य किया गया है। वहीं लघु, सीमांत एवं महिला कृषकों की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि सभी वर्गों के किसानों को योजना का लाभ मिल सके।

इच्छुक किसान ₹10 पंजीकरण शुल्क के साथ आवेदन पत्र जमा कर 31 दिसंबर 2025 तक उप कृषि निदेशक, देवरिया कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता में चयनित किसानों की फसल का क्रॉप कटिंग माननीय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा। प्राप्त परिणामों को गोपनीय रूप से जिला स्तर पर जमा किया जाएगा।

परिणाम के आधार पर सर्वाधिक उत्पादन करने वाले दो किसानों को प्रथम और द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर इस प्रतियोगिता में भाग लें और उन्नत खेती के माध्यम से आय एवं उत्पादन दोनों बढ़ाएं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago