बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड फाजिलनगर के सुमही बुजुर्ग में 30 अक्तूबर को सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। जिसके संबंध में शनिवार को प्रेस वार्ता किया गया।
पूर्व विधायक व पार्टी के प्रदेश महासचिव रामानंद बौद्ध ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर 30 अक्तूबर को दिन के 11 बजे सुमही बुजुर्ग में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजभर गरीब, मजदूर, असहायो की लड़ाई लड़ते है, वह सभी समाज के हित की लड़ाई लड़ते हैं। प्रदेश प्रवक्ता अमित कुमार सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी आज प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है जिस तरह से पार्टी में कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं आने वाले समय में राष्ट्रीय पार्टी की दर्जा मिल सकता है। प्रेस वार्ता को प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार राव, महिला मोर्चा के प्रदेश प्रमुख महासचिव, सुनीता राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजयनाथ यादव, प्रदेश सचिव राजाराम पासवान, मंडल प्रभारी ध्रुवदेव राजभर, विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र राजभर, आदि ने संबोधित किया। 30 अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष युवा मंच प्रदीप कुमार राव करेंगे। इस दौरान हरिकिशन सिंह, अखिलेश सिंह, अवनीश सिंह, अनुराग सिंह, सुधांशुधर त्रिपाठी, अतुल पाण्डेय, प्रदीप शर्मा, अमलेश शर्मा, दशरथ गुप्ता, बशिष्ट प्रसाद, अमृत सिंह गोलू कुमार, सहित ढेरों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…