बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि विद्युत सखीयो को निकट के विद्युत उपकेंद्र पर बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, उनका परिचय पत्र जारी किया जाए तथा उनका वैलेट रू0 30000 से अधिक का रिचार्ज कराया जाए, ताकि वे अधिक से अधिक विद्युत बिल जमा कर सकें। कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी विद्युत सखियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, उनको कार्य करने का पूरा अवसर प्रदान किया जाए तथा विद्युत विभाग उनका सहयोग करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि निष्क्रिय विद्युत सखियों के स्थान पर नई विद्युत सखियों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 293 क्लस्टर में विद्युत सखियों की तैनाती है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में विद्युत सखियों की तैनाती करने का निर्देश दिया है।
और बिना मीटर लगायें कोई भी उपभोक्ता विद्युत का उपयोग नहीं कर सकता है, इसका ध्यान रखते हुए सभी विद्युत सखी बिना मीटर के विद्युत का उपयोग कर रहे हैं की, सूची पंचायत सहायक के माध्यम से विद्युत विभाग को उपलब्ध कराएं। उन्होने कहा कि जिनका मीटर खराब है, उनका मीटर बदलवाने की कार्यवाही विद्युत विभाग करेगा।
उपायुक्त एनआरएलएम रामदुलार ने बताया कि 293 विद्युत सखी पंजीकृत है, जिसमें सिर्फ 206 सक्रिय सखियों द्वारा 15947 बिल के सापेक्ष 15124501 रुपया कुल विद्युत बिल का भुगतान प्राप्त किया गया। इससे उन्हें 370469 रुपया कमीशन प्राप्त हुआ।
बैठक में सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम रामदुलार, अधिशासी अभियंता विद्युत महेंद्र मिश्र, एमके गौड, अमित कुमार, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, विद्युत सखी उपस्थित रहीं।
कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…