बरेली में ट्रेन पर चढ़ने के दौरान टीटीई के धक्के से घायल सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत

बलिया( राष्ट्र की परम्परा) बरेली में ट्रेन पर चढ़ने के दौरान टीटीई के धक्के से घायल सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत होने के बाद शव बलिया पहुंचने पर ग्रामीणों ने हल्दी में नेशनल हाइवे पर रखकर सड़क जाम कर दिया है। ग्रामीणों ने टीटीई की गिरफ्तारी और मृतक जवान के परिजनों को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग पर अड़े है। पिछले दिनों बरेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान बलिया के भरसौता गांव निवासी सेना के जवान सोनू सिंह जो राजपूत रेजिमेंट में जयपुर में तैनात थे ट्रेन से टीटी के धक्के से गिरकर घायल हो गए। इलाज के दौरान सोनू सिंह की बृहस्पतिवार को मौत हो गई । राजपूत रेजिमेंट में तैनात जवान सोनू सिंह का शव शुक्रवार को बलिया उनके पैतृक गांव भरसौता पहुंचा जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों के साथ हल्दी थाना क्षेत्र के हल्दी में नेशनल हाइवे 31 पर शव को रखकर सड़क को जाम कर दिया।
ग्रामीण मनीष सिंह का कहना है कि मृत जवान छुट्टी लेकर घर आया था और छुट्टी बीत जाने के बाद राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। बरेली रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरा था और पानी लेकर जब ट्रेन पर चढ़ने लगा तब तक ट्रेन चल दी इसी दौरान ट्रेन पर चढ़ने को लेकर टीटीई से कुछ विवाद हो गया और टीटीई द्वारा उसे धक्का दे दिया गया, जिससे वो ट्रेन से गिरकर घायल हो गया और इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों की मांग है कि टीटीई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाय और मृतक जवान के परिजनों को नौकरी के साथ उचित मुआवजा दिया जाय। जब तक उनकी मांगें नही मानी जायेगी वो लोग शव का अंतिम संस्कार नही करेंगे।खबर लिखे जाने तक धरना जारी है ।

Editor CP pandey

Recent Posts

झोपड़ी पर बुलडोज़र लेकिन मॉल पर खामोशी क्यों?- डॉ सत्यवान सौरभ

हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)भारत के शहरों में अतिक्रमण कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन जिस…

57 minutes ago

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, विद्यालय में दिखा उत्साह का माहौल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरवां विद्यापति में सोमवार को मेधावी…

1 hour ago

लक्ष्य प्राप्ति हेतु पूरी ऊर्जा के साथ परिश्रम ज़रूरी -डॉक्टर अजय

कम्प्यूटर शिक्षा मे सफलता प्राप्त करने पर छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित बरहज/देवरिया(राष्ट्र की…

1 hour ago

मधुमक्खी पालन की तकनीक व व्यावसायिक पहलुओं से रूबरू हुए विद्यार्थी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अंतर्गत संचालित कृषि संकाय के तृतीय…

2 hours ago

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक, गेट तोड़कर घुसी कार; चालक फरार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक सामने…

2 hours ago

सुहागरात पर दुल्हन की सच्चाई से चौंका दूल्हा, मैनपुरी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…

4 hours ago