हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार12 पिस्तौल, बंदूक, मस्कट और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पुलिस ने सोमवार को भोपा थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 पिस्तौल, एक बंदूक, एक मस्कट और भारी मात्रा में कारतूस समेत कई अवैध हथियार बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 46 हजार रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में लिप्त थे और स्थानीय स्तर पर इसकी आपूर्ति कर रहे थे।

एसएसपी ने बताया कि सभी 14 आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन हथियारों की आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जाती थी तथा इनके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है और ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

महिला प्रधानों को सशक्त बनाएं, गांवों को उत्कृष्ट बनाएं : डीपीआरओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत सदर ब्लॉक सभागार में चल…

13 minutes ago

आईपीएस पूरन प्रसाद प्रकरण में कार्रवाई की मांग, खेत मजदूर यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।मंगलवार को उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन सलेमपुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने…

21 minutes ago

19 वर्षीय युवक शव बराईठा पोखरे के पास मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने दी जानकारी देवरिया (भाटपाररानी) – जनपद देवरिया…

31 minutes ago

‘मेरा पसंदीदा फील्ड मार्शल’ ट्रंप की टिप्पणी पर बिफरी कांग्रेस, मोदी की चुप्पी पर खड़ा हुआ सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) ।कांग्रेस ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा…

35 minutes ago

🎇 तीनों राज्यों की सौगात: दिवाली से पहले कर्मचारियों पर बरसा बोनस की बौछार

लखनऊ/जयपुर/गांधीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दीपावली से पूर्व देश के कई राज्यों की सरकारों ने…

45 minutes ago

गोपाल मंडल बोले— टिकट मिला तो रहूंगा, नहीं तो लड़ूंगा! नीतीश आवास पर डटे विधायक

पटना (राष्ट्र की परम्परा)।बिहार की सियासत में मंगलवार का दिन जेडीयू (JDU) के लिए उथल-पुथल…

1 hour ago