झण्डा स्टीकर लगाकर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया गया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तथा भूतपूर्व सैनिकों द्वारा, जनपद स्तरीय अधिकारीगण व विभागाध्यक्षों को झंडा स्टीकर लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया।
विदित हो कि राष्ट्र की सशस्त्र सेना और नागरिकों के बीच परस्पर आपसी स्नेह और सम्मान की भावना जागृत करते हुए, युद्ध में शहीद भूतपूर्व सैनिक, उनके परिवार तथा सेवारत सैनिकों के कल्याण के प्रति नागरिकों से जुड़ाव व सहयोग प्राप्त करने के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस का आयोजन 1949 से ही किया जाता है।
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने बताया कि, आज पूरे देश में और विदेशों के भारतीय दूतावासों में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है।
जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि, रक्षा मंत्रालय तथा भारत सरकार व उत्तरप्रदेश सरकार के निर्देश पर, सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाते हुए सैनिक कल्याण के लिए वर्ष 2022 हेतु धन संग्रह अभियान भी चलाया जा रहा है । विंग कमांडर ने बताया कि यद्यपि प्रतीक स्वरूप झंडा दिवस 07 दिसंबर 2022 को आयोजित है, परंतु विभिन्न आयोजनों द्वारा पूरे वर्ष धन एकत्रीकरण किया जाएगा। पूरे देश में दिसंबर के महीने को राष्ट्रीय गौरव माह भी घोषित किया गया है।
इस क्रम में आज जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी तथा भूतपूर्व सैनिकों द्वारा जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह, जिलाधिकारी रमेश रंजन, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 देवी दयाल वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी एवं विभिन्न कार्यालय के कार्यालयाध्यक्षों व कर्मचारीगणों को झंडा स्टीकर लगाकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अधिकारीगणों को स्मारिका भी प्रदत की गई।
इस अवसर पर भूतपूर्व कैप्टन एल बी त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी व जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय से देवेन्द्रनाथ गुप्ता, प्रभाकर नाथ तिवारी, जवाहरलाल, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

3 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

4 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

5 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

5 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

5 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

6 hours ago