डूबते सूर्य को दिया गया अ‌र्घ्य, उगते सूर्य की होगी पूजा

गाजे बाजे के साथ परिवार सहित छठ घाटों पर पहुँची छठ व्रती महिलाएं

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। समृद्धि, पुत्र प्राप्ति व मंगलकामना के पर्व छठ पर रविवार की शाम को डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया गया। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर महापर्व का समापन होगा। शहर में विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम होने से पहले ही व्रती महिलाएं तालाबों व नदियों पर डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए पहुंचने लगे। वही शहर के बलिया नाला , नारायणी शाखाओं व रेंहाव नाला,रोहिणी नदी के केवला पुर खुर्द सहित ग्राम सभा के तालाबों पर स्थित छठ घाट पर डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। ग्रामीण क्षेत्रों मे घाटों पर साफ- सफाई के अलावा सुरक्षा में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधानों ने व्यवस्था किया ताकि पूरे परिवार के साथ व्रती डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य देने पहुंचें। बड़ी संख्या में छठ व्रती अपने पूरे परिवार एवं गाजे-बाजे के साथ छठ घाट पर पहुंचें। शाम को पूरे विधि-विधान से छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य एवं छठ माता की आराधना की। बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व अन्य लोग भी व्रतियों को पर्व की शुभकामनाएं देने छठ घाटों पर पहुंचे। सूर्य देव की उपासना का यह पर्व शुद्धता स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला है। सूर्य देव के साथ-साथ छठी मैया की पूजा का विधान है। इस व्रत में सूर्य और षष्ठी माता दोनों की उपासना होती है। इसलिए इसे सूर्यषष्ठी भी कहा जाता है। दिन में छठी व्रतियों ने गेहूं, घी व शक्कर का ठेकुआ, चावल, घी और शक्कर का लड्डू प्रसाद के लिए बनाया। बांस के बने सूप डाला, दौरा, टोकरी में प्रसाद को रखा गया। इसके साथ ही प्रसाद के रूप में सेव, केला, अमरूद, नींबू सहित अन्य फल प्रसाद के रूप में रखे गए।आज तड़के उगते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया जाएगा। उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए छठ व्रती सूर्य उदय से पहले ही घाट पहुंचने लगेंगे। उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद 36 घंटे का कठिन व्रत का पारण होगा।घरों से लेकर घाटों तक भक्तिपूर्ण माहौल बना रहा। छठ महापर्व की तैयारियां घरों में कई दिनों से चल रही थीं। घरों से लेकर घाटों तक भक्ति के गीत गूंजते रहे।
महराजगंज नगर पालिका के बलिया नाला ,रेऺंहाव नाला , निचलौल के नारायणी शाखाओं पर , घोड़हवा विष्णु मन्दिर पोखरा, गायत्री पोखरा , नौतनवा,फरेन्दा, घुघली, सिसवा,पनियरा,परतावल , मुजुरी ,लक्ष्मीपुर , आदि क्षेत्र के ग्राम सभाओं में छठ महापर्व पर भव्य कार्यक्रम गूंजते रहे। भक्तिमय गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

4 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

5 hours ago

2026 विधानसभा चुनाव का ऐलान: 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग ने रविवार (15 मार्च) को पांच राज्यों और…

5 hours ago

गोरखपुर में “विशाल भारत का भूगोल” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 300 से अधिक शोध प्रस्तुत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ, गोरखपुर में आयोजित “विशाल भारत…

6 hours ago

खुखुंदू चौराहा के पास भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अहिल्यापुर मंदिर गेट के समीप हुआ हादसा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में रविवार को एक सड़क हादसा उस समय हो गया जब खुखुंदू…

14 hours ago

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

16 hours ago