दबंगों ने तीन भाइयों को मारी गोली एक की मौत

गोलियों की तडतड़ाहट से गूंजा अजीजगंज इलाका

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बीती रात दबंगों ने फिल्मी स्टाइल में ऐसी गोलियां बरसाई जिससे लोग सहम गए। दो पक्षों में हुए विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि जिसमें गोलियों की ऐसी तडतड़ाहट गूंजी की लोग सहम उठे। चौक कोतवाली इलाके में देर रात दबंगों ने तीन सगे भाइयों पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जिसमें एक भाई कमलेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। यही नहीं दबंगों ने पिकअप गाड़ी में भी आग लगा दी, सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दरअसल घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अजीजगंज तिराहे की है जहां दो पक्षों में पहले जमकर विवाद हुआ दबंगों ने तीन सगे भाइयों को पहले जमकर पीटा फिर जानलेवा हमला करते हुए उन पर फायरिंग शुरू कर दी, फायरिंग में तीनों भाई गोली लगने से घायल हो गए। जानलेवा हमले में घायल कमलेश, छन्नू और जितेंद्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज किया जा रहा है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमलावरों ने घटना के बाद एक पिकअप वाहन में भी आग लगा दी स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तारी किए जाने के निर्देश दिए हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

2 hours ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

3 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

7 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

16 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

17 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

17 hours ago