संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उ०प्र० मत्स्य पालक कल्याण कोष योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में एकल मछुआ आवास हेतु प्राप्त आवेदनों का विकास खण्ड स्तर से सत्यापन उपरान्त प्राप्त कुल 100 पात्र लाभार्थियों की सूची को अनुमोदन पश्चात विभागीय पोर्टल पर रेण्डमाजेशन की प्रकिया पूर्ण की गयी।
इसके साथ ही मछुआ बाहुल्य ग्रामों में सड़कों एवं गलियों में प्रकाश की व्यवस्था हेतु जनपद के 29 ग्राम पंचायतों में सोलर लाइट एवं हाई मास्ट लाइट लगाने हेतु खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त ग्राम पंचायत के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि एकल मछुआ आवास से जहां आवास विहीन मछुआ समुदाय के लोगों को पक्का आवास मिलेगा वहीं मछुआ बाहुल्य ग्रामों में सोलर लाइट एवं हाई मास्ट लाइट से पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य विजय कुमार मिश्रा, मत्स्य निरीक्षक शशि प्रकाश, वरिष्ठ सहायक मुस्ताक अहमद एवं अमित कुमार आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…