त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में शामिल कार्मिकों को मानदेय प्रदान किये जाने की स्वीकृति

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) निर्मला फौजदार ने अवगत कराया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में शामिल कार्मिकों को मानदेय प्रदान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० के पत्र संख्या 217/रा0नि0आ0/लेखा/2023, 27 मार्च, 2023 द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को मानदेय का भुगतान किये जाने हेतु आवंटन किया गया है, जिसमें से ऐसे अधिकारी/कर्मचारी जिनके बैंक खाते कार्यालय में उपलब्ध थे, को मानदेय हेतु रू0 16,68,500/- का भुगतान किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के कारण मानदेय वितरण हेतु अवशेष धनराशि रू0 31,85,000/- को जिला मजिस्ट्रेट के चालू खाते में जमा करा दिया गया था, उपरोक्त धनराशि का भुगतान सम्बन्धितों को किया जाना है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद-आगरा के समस्त विभागाध्यक्षों/ कार्यालयाध्यक्षों से आग्रह किया है कि अपने अधीनस्थ ऐसे अधिकारी/कर्मचारी, जिन्होने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी/तृतीय श्रेणी/चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्य किया हो, उनके नामों सहित बैंक खातों का विवरण तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) आगरा में उपलब्ध करायें।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

4 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

4 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

4 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

4 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

5 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

5 hours ago