चयनित स्टॉफ नर्सो को वितरित किया गया नियुक्ति पत्र

स्वास्थ्य सेवा में ईमानदारी के साथ कार्य करें स्टॉफ नर्स: सांसद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के 13 स्टाफ नर्सों को रविवार को एनआईसी में वीडियो कांफ्रेँसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र का वितरण किया। एनआईसी में सलेमपुर के सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान सीडीओ रविन्द्र कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस अवसर पर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि यह नियुक्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया से की गई हैं। प्रदेश में नौकरी-रोजगार की संभावनाएं कम नहीं हैं। जिस ईमानदारी से आपका चयन किया गया है उसी ईमानदारी से मरीजों के इलाज में सेवा दें । सांसद ने स्टॉफ नर्स के लिए चयनित रीता गुप्ता, रंजना यादव, तूलिका दुबे, अर्चना भारती, शिल्पी सिंह, सुगंधा भारती, रिंकी, दिव्या गुप्ता, छमा त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी, लछमी, पूजा कुमारी, अर्चना भारती को न्युक्ति पत्र दिया।
सीडीओ रविंद्र कुमार ने नर्सों से कहा कि,उनका योगदान बहुत महान है। कठिन से कठिन घड़ी में भी आप लोगों ने काफी डटकर काम किया है। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि नर्सों के दम पर ही अस्पतालों का महौल बेहतर होता है। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह तो तय है कि सिर्फ दवा से कोई भी व्यक्ति जल्दी ठीक नहीं होता है। इसमें नर्सों का बहुत बड़ा योगदान होता है। बीमार भी आपके व्यवहार से अपने को स्वस्थ्य महसूस कर लेता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल या फिर मेडिकल कालेज का माहौल भी उसको जल्दी फिट होने में काफी मदद करता है। उन्होंने नवनियुक्त नर्सों से कहा कि सभी स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण के दौरान जो सिखाया गया है, उसको वह अपने कार्यस्थल पर सामने लाएं। आप लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। आप सभी चिकित्सकों के कंधे से कंधा मिलाकर लोगों को राहत देने का काम करते हैं।
कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. विनय पाण्डेय, एसीऐमओ डॉ. बीपी सिंह, डीपीएम पूनम, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, डीडीएम प्रमोद यादव, संजय त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

2 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

8 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago