आईटीआई में प्रवेश हेतु 10 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 उदय नारायण ने बताया है कि जनपद में संचालित राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में माह अगस्त-2023 से प्रशिक्षण सत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 09 जून 2023 से प्रारम्भ हो गया है। प्रवेश हेतु अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट www.scvtup.in को खोलना होगा तथा उस पर बने हुए लिंक (राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हेतु) Online Submission of Application for Session 2023-24 for Government/Private ITI क्लिक करते ही आवेदक के सम्मुख एक फार्म खुल जायेगा। ई-विवरणी/वेबसाइट पर दिये गये दिशा निर्देशों को भली-भांति पढ़ने के पश्चात ही आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विवरणी ई-फार्म वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थी को व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता के प्राप्तांक, आरक्षण, वर्ग जनपद स्तर की आरक्षण की सहमति का विकल्प प्रदान किया जायेगा। प्रवेश हेतु ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि परिषद द्वारा राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में माह अगस्त-2023 से प्रारम्भ प्रशिक्षण सत्र हेतु अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए वेबसाइट www.scvtup.in पर आनलाइन आवेदन की सुविधा दिनांक 10 जुलाई 2023 रात्रि 12ः00 बजे तक बढ़ायी जाती है। राजकीय/निजी आई0टी0आई0 में सत्र अगस्त-2023 में प्रवेश अर्हकारी शैक्षिक योग्यता की मेरिट के आधार पर की जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago