Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमत्स्य पालन योजनाओं के लिए 28 जून तक करें आवेदन, विभागीय पोर्टल...

मत्स्य पालन योजनाओं के लिए 28 जून तक करें आवेदन, विभागीय पोर्टल हुआ सक्रिय

मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना सहित चार योजनाओं का मिलेगा लाभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मत्स्य पालन से जुड़े किसानों एवं लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत संचालित विभिन्न मत्स्य पालन योजनाओं का लाभ देने के लिए विभागीय पोर्टल 8 जून 2026 से 28 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन हेतु खोल दिया गया है। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना तथा उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया जाएगा।

विभाग के अनुसार योजनाओं से संबंधित परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यदि योजनाओं में शासन स्तर पर कोई संशोधन किया जाता है तो संशोधित प्रावधान ही मान्य होंगे। साथ ही पूर्व वर्षों में जिन आवेदकों के आवेदन निरस्त हो गए थे या जो प्रतीक्षा सूची में थे, वे भी दोबारा आवेदन करने के पात्र होंगे।

मत्स्य पालन विभाग ने लाभार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण, विकास भवन, संत कबीर नगर में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments