इलेक्ट्रीशियन एवं टेलरिंग ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत अनुसूचित जाति/जन जाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार परक बनाने हेतु सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम (4 माह) हेतु प्रथम एवं द्वितीय बैच हेतु इलेक्ट्रीशियन एवं टेलरिंग ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाना है तथा प्रत्येक प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के उपरान्त नियमानुसार मानदेय भी दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रीशियन व टेलरिंग ट्रेड में चयन हेतु योग्यता न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष, गैर तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु लिखने पढ़ने का ज्ञान जरूरी एवं तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु आठ पास अनिवार्य होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी www.diupmsme.upsdc.gov.in पर अनुसूचित जाति/जनजाति हेतु प्रशिक्षण योजना का चयन करते हुए आनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन पत्र आनलाइन करने की तिथि 25.08.2023 तक निर्धारित की गयी है।
अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, राजकीय औद्योगिक आस्थान, मुखलिसपुर रोड, खलीलाबाद, संत कबीर नगर से सम्पर्क किया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago