शादी अनुदान योजना के लिए आवेदन आमंत्रित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु शादी अनुदान योजना पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही है। जनपद संतकबीर नगर में 644 आवेदकों को लाभान्वित किये जाने हेतु बजट रू 64.40. लाख उपलब्ध है, जिसमें से कुल 149 आवेदकों को रू0 20000.00 की दर से रू0 29.80 लाख उनके बैंक खाते में हस्तान्तरित किया जा चुका है। अवशेष रू0 34.60 लाख जिसमें से 173 आवेदकों के आवेदन-पत्र प्राप्त होेने के पश्चात लाभान्वित किया जायेगा।
इस प्रकार शादी अनुदान योजना के लिए इच्छुक गरीब व्यक्ति द्वारा शादी अनुदान पोर्टल https://shadianudan.upsdo.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन की पात्रता हेतु आवेदक जनपद का स्थायी निवासी हो, लड़की की उम्र 18 वर्ष एवं लड़के की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक हो, आवेदक पिछड़ी जाति का हो, आवेदक का वार्षिक आय प्रमाण-पत्र (ग्रामीण क्षत्र में रू0 46080.00 एवं शहरी क्षेत्र के लिए रू0 56460.00) हो तथा आवेदन उसी वित्तीय वर्ष में शादी के 90 दिन पहले एवं 90 दिन बाद तक मान्य है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

16 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

17 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

17 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

17 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

17 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

2 days ago