आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जिन महानुभावों ने मानवाधिकार, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है, उन्हें गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन करने का अवसर प्रदान किया गया है। अपर जिलाधिकारी (नगर) ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपने द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का तथ्यात्मक विवरण एवं अभिलेखीय साक्ष्य निर्धारित प्रारूप में चार प्रतियों सहित प्रस्तुत करें।
आवेदन 30 सितंबर 2025 तक शासन को उपलब्ध कराए जाने हैं। इस संबंध में जनपद स्तर से प्राप्त प्रस्ताव निर्धारित प्रारूप में 4-4 प्रतियों में, स्पष्ट संस्तुति और सभी आवश्यक विवरण/साक्ष्यों के साथ 15 दिन के भीतर अपर जिलाधिकारी (नगर) कार्यालय में जमा किए जाएं, ताकि समय से शासन को भेजे जा सकें।
यदि कोई प्रस्ताव न भी हो, तो संबंधित विभाग/संस्था द्वारा इसकी सूचना भी निर्धारित अवधि में कार्यालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…
बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…