संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत माटीकला कौशल विकास योजना में 18 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षित, बेरोजगार नवयुवक, युक्तियां कुम्हारी कार्य में रुचि रखने वाले व्यक्ति दैनिक उपभोग की वस्तुयें जैसे- खिलौनें एंव मूर्तियां बनाना, मिट्टी के उत्पाद पर कटिंग एंव चित्रकारी आदि के लिये सामान्य, पिछड़ी जाति, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक, अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जन जाति के लिये 15 द्विवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु 25 लाभार्थियों का चयन किया जाना है।
इच्छुक अभ्यर्थी दिनांक 22 जुलाई 2023 तक अपना फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पास बुक, शैक्षिक प्रमाण पत्र, राशन कार्ड के साथ आनलाईन आवेदन कर सकता है एंव आफलाइन आवेदन के लिये उपरोक्त से सम्बन्धित कागजात कार्यालय कार्यदिवस में उपस्थित होकर जमा कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सन्त कबीर नगर से सम्पर्क भी कर सकते हैं।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…