मुख्यमंत्री माटीकला योजनान्तर्गत ऋण हेतु आवेदन 24 तक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष-2023-24 हेतु जनपद के नगरीय क्षेत्र के नवयुवक/नवयुवतियों को माटीकला (कुम्हारी) से सम्बन्धित व्यवसायिक गतिविधियों जैसे-खिलौना निर्माण, घरेलू उपयोग के उत्पाद (प्रेशर कुकर, घड़ा, सुराही, जग, कुल्हड़, गिलास, कटोरी, अचारदानी, कप प्लेट आदि) व भवन निर्माण सामग्री (फ्लोर टाईल्स, रूफ, टाईल्स, लैट्रिंग पैन पाइप, वास बेसिन) एवं सजावटी समान (गुलदस्ता, गमला लैम्प आदि) के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ऋण आवेदन पत्रों की मांग की जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत आवेदक की उम्र 18 से 55 वर्ष तक होनी चाहिए। इस योजना में आवेदक को रू 10 लाख तक ऋण राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से कराने की व्यवस्था है। परियोजना लागत में कार्यशील पूंजी को छोड़कर पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान (सब्सिडी) राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य है। स्वरोजगार हेतु इच्छुक लाभार्थी मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, पुरानी तहसील, बैंक चौराहा, खलीलाबाद, सन्त कबीर नगर से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 23 है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

3 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago