पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना के लिए आवेदन शुरु

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन के क्रम में वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी हेतु शादी अनुदान योजना पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।
संत कबीर नगर में आवंटित लक्ष्य 644 आवेदकों को लाभान्वित किये जाने हेतु निदेशालय द्वारा बजट रू128.80 लाख उपलब्ध कराया गया हैl जिसमें से कुल 283 आवेदकों को रू 20000.00 की दर से रू 56.60 लाख उनके बैंक खाते में हस्तान्तरित किया जा चुका है। 361 आवेदकों हेतु रू 72.20 लाख अवशेष है। जिसे आवेदकों के आनलाइन आवेदन-पत्र प्राप्त होने के पश्चात लाभान्वित किया जायेगा।
इस प्रकार शादी अनुदान योजना के लिए इच्छुक गरीब व्यक्ति द्वारा शादी अनुदान पोर्टल https://shadianudan.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इसके लिए आवेदक जनपद का स्थायी निवासी हो और लड़की की उम्र 18 वर्ष एवं लड़के की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक हो। आवेदक और पुत्री (जिसकी शादी हो) के आधार कार्ड में मोबाइल नं. लिंक हो।
साथ ही आवेदक का वार्षिक आय प्रमाण-पत्र (ग्रामीण क्षेत्र में रू 46080.00 एवं शहरी क्षेत्र के लिए रू 56460.00) हो। आवेदन उसी वित्तीय वर्ष (01 अप्रैल से 31 मार्च तक) में शादी के 90 दिन पहले एवं 90 दिन बाद तक आवेदन कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

47 seconds ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

8 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

16 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

29 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

40 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago