सरकारी धन के गबन में एपीओ की सेवा समाप्त

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

फर्जी मस्टररोल भरकर सरकारी धन के गबन में दोषी पाए गए अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) संजय कृष्ण भास्कर की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। विकासखंड मुरली छपरा के सुकरौली गांव में मनरेगा योजना अंतर्गत 2.90 लाख का गबन मिलने के बाद यह कार्रवाई हुई है।

सुकरौली निवासी कृष्ण यादव पुत्र सुरेंद्र यादव ने मनरेगा योजना अंतर्गत फर्जी भुगतान की शिकायत की, जिसकी जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया। सीडीओ ओजस्वी राज ने प्रकरण की स्वयं जांच की, जिसमें 2.90 लाख का गबन पाया गया। इसमें दोषी पाए गए एपीओ संजय कृष्ण भास्कर की सेवा समाप्त कर दी गई है।

दो फर्म हुई ब्लैकलिस्टेड

सीडीओ ओजस्वी राज ने दलकी नम्बर-1 में दो कार्यों, इब्राहिमाबाद उपरवार में दो कार्यों और सुकरौली गांव में चार कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। इसमें इब्राहिमाबाद उपरवार में तो कार्य संतोष जनक पाया गया, लेकिन शेष दोनों गांवों में कुल छह कार्यों की सामग्रियों की गुणवत्ता तकनीकी समिति (पीडब्ल्यूडी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) के मानक अनुसार संतोषजनक नहीं मिली। इस पर सामग्रियों की आपूर्ति करने वाली फर्म मेसर्स अनन्या इंटरप्राइजेज सुकरौली तथा मेसर्स कार्तिक इंटरप्राइजेज सुकरौली को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के निर्देश पर बलिया की मनरेगा वेबसाइट पर ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

16 minutes ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

40 minutes ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

8 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

8 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

8 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

9 hours ago