अपरबल यादव देवरिया ने धोबी पछाड़ मार विकास बलिया को दिखाया आसमान

सलेमपुर के चक हिछौरा में हुआ विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कुश्ती कला भारतीय संस्कृति व सभ्यता का सबसे प्राचीन खेल है ग्रामीण क्षेत्र में इस विधा को और आगे बढाने की जरूरत है ।उक्त बातें क्षेत्र के चक हिछौरा में गौस ए आजम सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विराट कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सलेमपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा उन्होंने कहा कि खेल को कभी खेल की भावना से खेलना चाहिए। कुश्ती प्रतियोगिता में सबसे शानदार कुश्ती अपरबल यादव की रही उसने धोबी पछाड़ दांव लगाकर बलिया के पहलवान विकास को आसमान दिखा दिया।इसके बाद दिल्ली की महिला पहलवान सरिता को मऊ की मधु ने पटखनी देकर वाहवाही लूटी।राजस्थान के महेन्द्र को अयोध्या के अनुपदास लाड़ी व महिला पहलवान शिवांगी मऊ ने प्रयागराज के रोशनी पहलवान को कालाजंग दांव लगाकर चित कर दिया। महाकाल पहलवान राजस्थान को नेपाल के उपेन्द्र थापा ने धूल चटा दिया।राजेश टाइगर बक्सर को कानपुर के मुन्ना व पंकज झांसी को घाटी देवरिया के गोविंद ने पटखनी दी। दंगल में कुल 11 जोड़ी पहलवानों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। आयोजक कमरुद्दीन मिस्त्री ने सभी के प्रति आभार जताया।

प्रतियोगिता में कांग्रेस जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय,शहनवाज मशहूर हुसैन, सपा के रामप्रकाश यादव, जैनुल अख्तर, ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र पाण्डेय, गुड्डू, प्रकाश पाण्डेय,जुबैर सिद्दिकी ,सरफराज अंसारी,मुन्ना सिंह,रियाज मंसूरी,खुर्शीद अहमद,पप्पु,नीलेश यादव,नसीम अनवर, शिब्बू तिवारी, हरेकृष्ण कुशवाहा, योगेश यादव, राजेश यादव,सकलैन सिद्दिकी, भरत यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका जाकिर पहलवान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

3 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

11 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

11 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

12 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

12 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

12 hours ago