अपराजिता ने 12वीं में अर्जित किया 94.80 प्रतिशत अंक

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा) शिक्षक सुरेश राजभर की सुपुत्री अपराजिता राजभर ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित इंटरमीडिएट की परीक्षा में 94.80 % अंक प्राप्त करके विद्यालय सहित अपने परिवार के नाम को गौरवान्वित किया है।
उल्लेखनीय कि अपराजिता भारद्वाज ने 12वीं की परीक्षा सीबीएसई बोर्ड से दिया था जिसमें उसने 94.80 %अंक प्राप्त किया है। यही नहीं उसने कामर्शियल आर्ट में 98%, हिस्ट्री में 97%, पॉलिटिकल साइंस में 95% एवं अंग्रेज़ी में 94% अंक अर्जित किया है।
सनबीम स्कूल मऊ की छात्रा अपराजिता भारद्वाज पुत्री ईशा राजभर व सुरेश राजभर सनवीम स्कूल मऊ से इण्टर 94.8% अंक पाकर जनपद के टाप टेन में सातवां स्थान हासिल की है।
अपराजित ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता पिता, चाचा चाची, गुरूजनों को दिया है। अपराजिता भारद्वाज बहुत ही मेहनती एवं लगनशील छात्रा हैं। उनकी सफलता पर उनके परिजनों सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई व आशीर्वाद दिया है तथा आगे भी सफलता की ऊंचाइयों को छूने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
अपराजिता की इस सफलता पर उसके आवास पर पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रतनपुरा कृष्णा राजभर के नेतृत्व में अपराजिता को मिठाई खिलाया गया तथा उसका स्वागत कर उत्साहवर्धन किया गया। उल्लेखनीय है की अपराजिता भारद्वाज ब्लॉक प्रमुख रतनपुरा सरिता राजभर की भतीजी हैं। अपराजिता की इस शानदार सफलता पर प्रमुख रूप से भाजपा के जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य,परशुराम राजभर, दया श्रीवास्तव, बी पी सिंह, अजय गुप्ता, मनोज मौर्य अनिल राजभर, अलोक कुमार, सुरज राजभर, पत्रकार विनोद कुमार गुप्ता, शिक्षक नेता अनिल कुमार वर्मा आदि ने बधाई दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

5 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

5 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

5 hours ago