देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को तहसील परिसर देवरिया सदर के सरकारी आवास से जोखन प्रसाद (राजस्व निरीक्षक) को, 25000/रूपये घूस लेते हुए एन्टी करप्शन टीम गोरखपुर ने दोपहर में रगे हाथ पकड लिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन्द्रेश कुमार गुप्ता पुत्र रामअशीष गुप्ता ग्राम खडाईच थाना रामपुर कारखाना निवासी द्वारा, अपनी जमीन के पैमाईस व आवश्यक जांच किये जाने के लिए उपजिलाधिकारी देवरिया सदर को प्रार्थना पत्र दिया गया था। उपजिलाधिकारी देवरिया सदर ने उक्त प्रकरण का जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जिम्मेदारी, जोखन प्रसाद राजस्व निरीक्षक को दिया गया था। इसी प्रकरण मे राजस्व निरीक्षक द्वारा रिपोर्ट लगाने व आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु इन्द्रेश कुमार गुप्ता से 50000/रूपये की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत इन्द्रेश कुमार गुप्ता द्वारा पूर्व मे इन्टी करप्शन टीम गोरखपुर से की गयी थी। इसी क्रम मे आज इन्द्रेश कुमार गुप्ता द्वारा राजस्व निरीक्षक के तहसील परिसर स्थित सरकारी आवास पर, 25000 रुपये देते हुए इन्टीकरप्शन टीम द्वारा रगे हाथों पकड लिया गया।
तिथि विवरणपंचांग 01 मार्च 2026 के अनुसार यह दिन फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि…
देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…
वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…
ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…