कोपागंज/ मऊ( राष्ट्र की परम्परा)
नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के लिए चलाए जा रहे अभियान में सोमवार को एंटी रोमियो टीम ने कोपागंज कस्बे के विभिन्न स्थानों, मंदिरो व कोचिंग सेंटरों में छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया।इस दौरान उन्हें नारी सम्मान की दिशा में चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी गई। वहीं, हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के निर्देशन पर कोपागंज थाना अध्यक्ष अमित मिश्रा के देख रेख मे कांस्टेबल बृजेश कुमार ,रविप्रकाश महिला कांस्टेबल बबिता शुक्ल, दीपा सोनकर, और रितु कोपागंज ने कस्बे के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मंदिरो व कोचिंग सेंटरों में टीमों ने छात्राओं को जागरूक किया।महिला उत्पीड़न रोकथाम व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके पुलिस से मदद ली जा सकती है।
इस दौरान टीम ने मंदिरो और चौराहों के आसपास घूम रहे युवकों को रोक कर पूछताछ की, हिदायत देकर उनके नाम और पते नोट किये गए।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…