एण्टी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत के साथ पकड़ा

ज़मीन पैमाईश कराने के लिये लेखपाल ने मांगें थे बीस हजार रुपए

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । तहसील नानपारा में एण्टी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। लेखपाल ने जमीन पैमाइश कराने के लिये बीस हजार रुपए की मांग की थी। शुक्रवार को नानपारा तहसील के ग्राम पंचायत मोहरबा में की पैमाइश करने के लिये कराने के लिये लेखपाल सरवर अली ने बींस हजार रुपए की मांग की थी। गांव निवासी देशराज लोधी ने इसकी शिकायत एण्टी करप्शन टीम से की थी। शिकायत मिलने के बाद एण्टी करप्शन विभाग में जबरदस्त जाल बिछाया और तहसील परिसर की दूसरी मंजिल से ही 15 हजार रुपए के साथ लेखपाल सरवर अली को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तहसील परिसर में अपरा तफरी मच गई। एण्टी करप्शन टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार पूछताछ के लिये अपने साथ ले गई। नानपारा तहसीलदार अम्बिका चौधरी ने बताया कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। तहसीलदार ने बताया कि वह अपने कार्यालय में बैठे थे तभी सूचना मिली कि एण्टी करप्शन टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार कर ले गई है। जहा सुचना प्राप्त हुई की एण्टी करप्शन टीम निरीक्षक धन्नजय कुमार सिंह ट्रैम टीम प्रभारी थाना एण्टी करप्शन देवीपाटन मंडल गोंडा के नेतृत्व में लेखपाल सरवर अली पुत्र मंसूर अली को कोतवाली देहात में लाकर मुकदमा दर्ज कराया। मोहरबा गांव निवासी देशराज लोधी ने बताया कि जमीन पैमाइश कराने के लिये लेखपाल ने बीस हजार रुपए की मांग की थी कहने सुनने पर कहा कि 15 हजार देना पड़ेगा। देशराज ने बताया कि पैसे नहीं थे तो गेहूं बेचकर हमने लेखपाल को पैसे दिए थे। कोतवाली नानपारा प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी हुई है कि एंटी करप्शन टीम ने तहसील से लेखपाल को गिरफ्तार किया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

6 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

7 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

7 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

7 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

7 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

7 hours ago