अनुपस्थित चिकित्सकों से होगा जवाब तलब

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व शासन की मंशानुसार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ आमजनमानस को दिलाये जाने के उद्देश्य से जनपद में अवस्थित समस्त 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों की उपस्थिति का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के निर्देश पर जिले के अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विशेश्वरगंज, समदा बाज़ार, जरवल रोड, अमवा हुसैनपुर, गायघाट, शिवपुर, ईंटहा, चौकसाहार, आम्बा, मोतीपुर, उर्रा, सुजौली, सलारगंज, बख्शीपुरा स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सक अनुपस्थित पाये गये।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह को निर्देश दिया है कि अनुपस्थित पाये गये चिकित्सकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जाय। डीएम डॉ. चन्द्र द्वारा स्वास्थ्य केन्द्रों पर तैनात चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ को निर्देश दिया गया है कि कार्यस्थल पर निवास करें तथा चिकित्सालय में आने वाले मरीज़ों को शासन द्वारा अनुमन्य चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन भी सुनिश्चित कराएं। डीएम ने सभी चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ को सचेत किया है कि भविष्य में ड्यूटी के प्रति लापरवाही उजागर होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लायी जायेगी।
इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजौली में तैनात किये गये चिकित्सक डॉ. शाद द्वारा चार्ज न लिये जाने तथा सीएचसी महसी में तैनात डॉ. प्रतिभा यादव के लम्बी अवधि से अनुपस्थित रहने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई हेतु शासन को पत्र लिखा जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

1 hour ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

1 hour ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

1 hour ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

2 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

2 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

5 hours ago