सुनीता मेहता राष्ट्रीय सह सचिव के पद पर चयनित
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। गुरु गोरखनाथ असीम कृपा से उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली समाजसेवी सुनीता मेहता को विश्व हिंदू महासंघ भारत मातृशक्ति प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय सह सचिव के पद पर चयन किया गया। विश्व हिंदू महासंघ भारत मातृशक्ति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सह सचिव सुनीता मेहता जन – जन तक पहुंचाते हुये विश्व हिंदू महासंघ भारत संगठन एवं मातृशक्ति को और अधिक बल गतिशीलता प्रदान करेगी। विश्व हिन्दू महासंघ भारत मातृशक्ति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सह सचिव सुनीता मेहता ने कहा कि जो मुझे दायित्व सौंपा गया है उसे पूर्ण निष्ठा और समर्पण भावना से निभाऊंगी हिंदुत्व व विकास के मिशन पर कार्य करूंगी। विश्व हिंदू महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ अवधूत महाराज एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री योगी राजकुमार नाथ चौहान का आभार व्यक्त किया और विश्व हिंदू महासंघ भारत संगठन एवं मातृशक्ति प्रकोष्ठ की पूरी टीम को धन्यवाद दिया। विश्व हिंदू महासंघ भारत मातृशक्ति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना सिंह अधिवक्ता,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मातृशक्ति प्रकोष्ठ,डॉ गीता रानी, राष्ट्रीय मंत्री,मातृशक्ति प्रकोष्ठ,विनोद जैन,प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली,मातृशक्ति प्रकोष्ठ पिंकी सिंह,ने विश्व हिंदू महासंघ भारत मातृशक्ति प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय सह सचिव के पद पर चयन होने पर सुनीता मेहता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…
सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…
हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…
मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…
भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…