Categories: Uncategorized

ग्राम रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नौतनवां विधायक को सौंपा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष ब्रह्मानंद के नेतृत्व में नौतनवां स्थित डाक बंगले पर जिले के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी को सौंपा। ग्राम रोजगार सेवकों ने ज्ञापन में अपनी वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं को लेकर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मिलने वाले अल्प वेतन में अपने परिवार के भरण- पोषण और बच्चों के शिक्षा का खर्च उठा पाना मुश्किल हो गया है। मुख्यमंत्री द्वारा 04 अक्टूबर 2021 को लखनऊ के डिफेंस पार्क में की गयी घोषणाओं से रोजगार सेवकों के अंदर एक उम्मीद की किरण तो जगी थी, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्यवाही न होने से ग्राम रोजगार सेवकों में काफी निराशा है। ज्ञापन में उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मानव संसाधन नीति एच आर पॉलिसी, ग्राम रोजगार सेवकों के कार्यों के विस्तार और बिना श्रम रोजगार आयुक्त की अनुमति के किसी भी कार्यवाही रोक जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई थी।लेकिन उन घोषणाओं के अनुरूप आयुक्त ग्राम विकास उत्तर प्रदेश ने शासन के लिए 31 मई
2024 को प्रस्ताव भेजे थे, लेकिन शासन स्तर पर अब तक कोई निर्णय न लेकर उसे अमली जामा नहीं पहनाया जा सका। रोजगार सेवकों ने विधायक से कहा कि वे इस मुद्दे को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश तक पहुंचाएं और सम्यक समाधान का प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि अल्प मानदेय भी समय से नहीं मिलता जिससे हमारे परिवार के सदस्य भुखमरी के कगार पर हैं। इस दौरान जनपद के भारी संख्या में रोजगार सेवक उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

दुघरा एथलेटिक्स ग्राउंड पर साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाया दमखम

संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत धनघटा-हैसर के दुघरा स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड पर शुक्रवार…

7 minutes ago

दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चों के साथ मनाया गया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…

20 minutes ago

मनखोटही ताल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…

50 minutes ago

राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…

50 minutes ago

युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना होगा: डॉ. बलजीत

बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…

1 hour ago

एसडीएम कोर्ट के बाहर महिलाओं से कथित अभद्रता, मुकदमा छोड़ने के दबाव का आरोप

कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…

1 hour ago